छत्तीसगढ़ के बालोद शहर के नेशनल हाईवे-930 पर रविवार- सोमवार की दरम्यानी रात एक बार फिर मवेशियों के झुंड के कारण सड़क हादसा हुआ। दुर्ग की ओर से दल्लीराजहरा जा रही होंडा कंपनी की तेज रफ्तार कार बालोद थाना के आगे मोड़ पर सड़क के बीच बैठे मवेशी को ठोकर मारते हुए जिला जेल की बाउंड्री से टकरा कर पलट गई।