ग्यारसपुर तहसील के ग्राम मोहम्मदगढ़ के जंगलों में चरने गई एक गाय पर शनिवार शाम 5 बजे के लगभग बाघ ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, हमला इतना अचानक हुआ कि गाय किसी तरह अपनी जान बचाकर गांव की ओर भागी और घायल अवस्था में घर पहुँची।घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की ।