वसंत विहार: मुनिरका: पुलिस ने मुनिरका-RK पुरम स्कूल में बच्चों को आत्मरक्षा सिखाई, दी खास ट्रेनिंग
साउथ वेस्ट जिले की सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने मुनीरका के सरकारी सह-शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और आर.के. पुरम के जोस मार्ती स्कूल में आत्मरक्षा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस की महिला और पुरुष ट्रेनर ने बच्चों को आसान और असरदार आत्मरक्षा तकनीक सिखाई।