घोसी: घोसी प्रखंड में पैक्स चुनाव के दौरान 63.2 प्रतिशत मतदाताओं ने डाला वोट
घोसी प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर हुए मतदान के दौरान कूल 63.2 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी सरिता कुमारी ने बताया कि लखाबर पंचायत में कूल 994 मतदाताओं में से 783 मतदाता, उबेर पंचायत में 1055 मतदाताओं में 619 मतदाता, अहियासा पंचायत में 933 मतदाताओं में से 636 मतदाता ने अपने मत का प्रयोग किया।