हसनगंज: कोका कोला फैक्ट्री के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार किशोर को रौंदा, पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु भेजा शव
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कोका कोला फैक्ट्री के पास लकी पुत्र सरोज निवाई चंदौली बुजुर्ग स्कूटी में सवार होकर घर जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार चालक को टक्कर मारते हुए रौंद दिया, जिससे मौके पर मौत हो गई।वहीं आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा।