कटनी नगर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन में बापू को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति का महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज शुक्रवार सुबह 11:00 बजे पुरानी कचहरी के पास स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जहां महात्मा गांधी के आदर्श विचारों को याद कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, ग्रामीण अध्यक्ष सहित कांग्रेस के अन्य सेवादल के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए।