नादौन: नादौन के गुरुद्वारा 10वीं पातशाही में गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया
गुरु नानक देवजी के 555वें प्रकाश उत्सव पर नादौन के ऐतिहासिक गुरुद्वारा दसवीं पातशाही में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथि बाबा सिमरजीत सिंह ने बताया कि गुरु पर्व पर सुबह 5 बजे शहर भर में प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद पिछले कुछ दिनों से गुरुद्वारा साहिब में चल रहे श्री अखंड पाठ का सुबह 10 बजे आयोजन हुआ।