रामगढ़ चौक: बिहरौरा गांव में झालर लगाते समय करंट लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
बिहरौरा में सोमवार 3 बजे घर में झालर लगाने के दौरान एक व्यक्ति करंट के चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया। जहां परिजनों ने इलाज हेतु सदर अस्पताल पहुंचाया।घायल बिहरौरा के पंकज यादव है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पंकज दीपावली पूजा को लेकर अपने घर में बिजली वाला झालर लग रहा था। तभी वह विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया और बुरी तरह मूर्छित हो गया।