गड़हनी: प्रखंड के सहंगी गांव में साप्ताहिक भागवत कथा ज्ञान यज्ञ हुआ शुरू
प्रखंड के सहंगी गांव में गुरुवार शाम 6 बजे से साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की शुरुआत जलभरी के साथ हुआ। ये यज्ञ श्रीधाम वृंदावन से आए श्री शरणदास जी महाराज के सानिध्य में कराया जा रहा है जो 5 नवंबर को भंडारा के साथ समाप्त हो जाएगा। ये यज्ञ प्रतिदिन संध्या 5 बजे से रात 8 बजे तक होगी। यज्ञ ग्रामीणों के सहयोग से कराया जा रहा है।