बरेली: गांधी उद्यान गेट के बाहर से चोरी हुई बाइक के मामले में कोतवाली पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
थाना कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में रिपोर्ट की दर्ज, गांधी उद्यान गेट के बाहर से हुई थी बाइक चोरी। कीर्ति प्रताप सिंह ने बताया कि वह गंगा चरण अस्पताल में मौसी को देखने गए थे, अपनी बाइक को गांधी उद्यान गेट पर खड़ा किया था। जब 1 घंटे बाद वापस लौट के आय तो देखा कि उनकी बाइक वहां नहीं खड़ी थी।