छतरपुर नगर: कोतवाली पुलिस ने फोरलेन हाईवे पर 2 किलो से अधिक गांजे के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
छतरपुर में नशा मुक्ति अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने फोरलेन हाईवे पर रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया। एनएच स्थित होटल के पास संदिग्ध हालत में खड़े युवक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।वही इस मामले की जानकारी का प्रेस नोट आज 30 मार्च शाम करीब 6:30 बजे सिटी कोतवाली पुलिस ने जारी किया है।