सुल्तानपुर: जगन्नाथ पुरी यात्रा के बाद बिसांवा में ब्राह्मण भोज का आयोजन प्रधान बलवंतसिंह ने किया, कई गणमान्य लोग शामिल हुए
सुलतानपुर। तहसील बल्दीराय क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिसांवा में मंगलवार 16 सितंबर 2025 शाम 6 बजे एक भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। ग्राम प्रधान बलवंत सिंह ने गया और जगन्नाथ पुरी की पवित्र यात्रा से लौटने के बाद परंपरा के अनुसार ब्राह्मण भोज का आयोजन किया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य लोग, ब्राह्मण समाज और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए