देहरादून: एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने कार्यालय में की प्रेस वार्ता, नकली दवाइयों के गिरोह का किया पर्दाफाश
उत्तराखंड एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने नकली दवाइयों के निर्माण और बिक्री में लिप्त एक संगठित गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। देशभर में फर्जी दवाइयों की बिक्री की सूचनाएं लंबे समय से मिल रही थीं। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि प्रतिष्ठित दवा कंपनियों के नाम से नकली दवाइयाँ बनाकर कई राज्यों में बेची जा रही हैं।