सुंदर नगर: सुंदरनगर भाजपा पार्टी कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, केंद्र सरकार ने प्रदेश की आर्थिक मदद की
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार दोपहर 1 बजे सुंदरनगर के भाजपा पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने 2023 में और अब 2025 में आई प्राकृतिक आपदा में प्रदेश के लिए राहत पैकेज से आर्थिक मदद की है।जिसमें 2023 में 5300 करोड़ और अब 1500 करोड़ की राशि जारी की है जबकि कांग्रेस सरकार और मंत्री जनता को गुमराह करने में लगे हुए है।