कोंडागांव: कोंडागांव में गुण्डाधुर कॉलेज के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत, रायपुर ले जाते समय कांकेर में तोड़ा दम
जिला मुख्यालय कोंडागांव के नेशनल हाईवे-30 पर गुण्डाधुर कॉलेज के सामने शनिवार की शाम दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई थी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद और जिला अस्पताल की एम्बुलेंस से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। घटना के बाद दोनों युवकों की हालत नाजुक बनी हुई थी। चिकित्सकों द्वारा प्र