दाउदनगर के अंचल के बालू घाटों पर खनन विभाग द्वारा बुधवार को 12:00 बजे से 500 से भी अधिक पौधे लगाए गए व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। एसडीओ अमित राजन के निर्देशन में यह कार्यक्रम किया गया।एसडीपीओ अशोक कुमार दास, खनिज विकास पदाधिकारी हरेश कुमार, खान निरीक्षक कुमार प्रत्यूष, दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार की सक्रिय भागीदारी रही।