राजसमंद नगर परिषद की अपील प्लास्टिक थैली को कहें 'ना': स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें राजसमंद के नागरिक। नगर परिषद् राजसमंद ने शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक-मुक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। परिषद् ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जब भी बाजार या खरीदारी के लिए बाहर निकलें, तो कपड़े का थैला साथ लेकर जाएं।