भभुआ: भभुआ थाना की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से एक महिला और एक पुरुष वारंटी को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Dec 14, 2025 भभुआ थाना की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से एक महिला व एक पुरुष वारंटी को गिरफ्तार किया है। रविवार को 5 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार महिला वारंटी भभुआ थाना क्षेत्र के सीओ गांव निवासी स्वर्गीय बबलू राम की 37 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी बताई जाती है। जबकि दूसरा भभुआ वार्ड 11 निवासी 52 वर्षीय पुत्र सरवन सिंह बताया जाता है।