बदायूं: स्पोर्ट्स स्टेडियम में पीआरडी स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया
Budaun, Budaun | Dec 11, 2024 बदायूं के युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में 76वां पीआरडी स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह 12 बजे से शुरू हुआ। वहीं समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार मौजूद रहे। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने समारोह में पहुंचकर पीआरडी जवानों का उत्साह वर्धन किया।