बहादुरपुर: करीला धाम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने माता जानकी के दर्शन किए, ₹115.35 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण
करीला धाम में रंग पंचमी मेला महोत्सव के दौरान श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यहां पहुंचकर माता जानकी के दर्शन किए। रविवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे बहादुरपुर तहसील के ग्राम कानीखेड़ी स्थित मां जानकी मंदिर करीला धाम पहुंचे मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।