महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (MCBU) में बीएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के दौरान अव्यवस्था और धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार की सुबह 9 बजे वायरल हो रहा है। छात्रों ने समय पर सीट न मिलने और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। वहीं कुलसचिव यशवंत पटेल ने इसे आईडी चेकिंग के दौरान हुई सामान्य धक्का-मुक्की बताया है।