रविवार कि दोपहर तीन बजे बालूमाथ लातेहार मार्ग पर थाना क्षेत्र के ओल्हेपाट मोड के पास सड़क किनारे खड़ी एक महिला सवारी वाहन के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी पहचान लातेहार सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जड़ीयांग गांव निवासी मिट्ठू उराव की पत्नी मुनवा देवी के रूप में हुई। जिसे बालूमाथ सीएचसी लाया गया। जहां पर डॉ सुरेंद्र कुमार द्वारा इलाज किया गया।