प्रशासन नैनीताल एवं मेरा युवा भारत, नैनीताल (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के संयुक्त तत्वावधान में आज सरदार @150 जिला स्तरीय पदयात्रा* का भव्य आयोजन किया गया।पदयात्रा का शुभारंभ शैले हॉल, नैनीताल से हरी झंडी दिखाकर किया गया, जो बड़ा बाज़ार मल्लीताल, आर्य समाज मंदिर, मॉल रोड होते हुए तल्लीताल से होकर जीजीआईसी तल्लीताल* में सम्पन्न हुई।