बीना: ग्राम जगराई में घायल अवस्था में मिला 40 वर्षीय व्यक्ति, डायल 112 की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती
Bina, Sagar | Jan 28, 2026 40 वर्षीय नरेंद्र पिता प्रभु दयाल निवासी ग्राम जगराई देर रात जगराई रोड पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। घायल अवस्था में देख ग्रामीणों ने घायल के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन ने डायल 112 की मदद से मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद रेफर किया गया।