बीना: ग्राम निवाड़ी टांडा में 26 वर्षीय युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में सागर ज़िला अस्पताल रेफर
Bina, Sagar | Jan 28, 2026 26 वर्षीय कृष्णा बंजारा निवासी निवाड़ी टांडा ने अपने घर में अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे युवक की तबीयत बिगड़ गई। युवक की हालत बिगड़ी देख परिजन मंगलवार की रात सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात को सागर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना बिना थाने को दी है।