मुरैना नगर: गल्ला मंडी से खाद तस्करी का मामला आया सामने, वीडियो वायरल होने पर एडीएम ने जांच के दिए निर्देश
जिले में खाद की किल्लत के बीच और गल्ला मंडी में खाद तस्करी का बड़ा खेल सामने आया है, जहां कलेक्टर के सख्त निर्देशों के बावजूद गोदाम प्रभारी और खास तस्करों की मिली भगत के खुलेआम आरोप लगाए जा रहे हैं ,इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है ,जिसने प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं ,एक तरफ किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहे हैं।