इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके के इटावा बरेली मार्ग पर दतावली नगर के पास खड़े ट्रेलर ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई
Etawah, Etawah | Apr 12, 2025 फ्रेंड्स कॉलोनी के अंतर्गत इटावा बरेली-ग्वालियर हाईवे पर शनिवार सुबह 11 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दतावली नहर पुल के पास खड़े एक ट्रेलर ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। ट्रक हाईवे निर्माण कार्य में लगा हुआ था। आग लगने के समय ट्रक चालक वाहन छोड़कर किसी कार्य से गया हुआ था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।