जिले सहित ग्रामीण अंचल में आज धुलेंडी का पर्व मनाया गया। सकल हिन्दू समाज ने 11 शोक संतप्त परिवारों के निवास पर पहुंचकर सांत्वना दी। रंग डालकर त्योहार शुरू कराया। नगर में वर्षों से यह परंपरा चल रही है। इस दिन बच्चों ने जमकर होली खेली। बच्चों की टोलियां सड़कों पर निकली और एक-दूसरे को रंग लगाया। आगामी 8 मार्च को रंगपंचमी पर व्यापक रूप से होली खेली जाएगी।