धनवार प्रखंड के जे.यू.ए. पब्लिक स्कूल खोरीमहुआ में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे मदीना ट्रेवल्स के बैनर तले उमराह यात्रियों के लिए एक दिवसीय तरबियत कैम्प का आयोजन किया गया। इसमें गिरिडीह जिले के विभिन्न इलाकों से सैकड़ों महिला एवं पुरुष उमराह यात्रियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुफ्ती गुलाम रसूल काशमी ने की।