मंझनपुर: पश्चिम शरीरा, महेवाघाट व कोखराज में खनन टीम ने चलाया जांच अभियान, ओवरलोड मिले पांच वाहन किए सीज, एक का ऑनलाइन चालान
डीएम मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर शुक्रवार की रात खनन टीम ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र व महेवाघाट थाना क्षेत्र व कोखराज थाना क्षेत्र में पांच वाहनों को सीज करते हुए एक गिट्टी लदे ट्रक का ऑनलाइन चालान कर दिया। टीम की कार्रवाई से वाहन संचालकों में हड़कंप मचा रहा।