देश का पहला हाइड्रोजन जलयान पहुंचा काशी, वाराणसी-चुनार के बीच चलेगी 50 सीटर शिप
Sadar, Varanasi | Jul 15, 2024 ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाला देश का पहला जलयान वाराणसी पहुंच गया है। कोलकाता के कोच्चि शिपयार्ड से समुद्र मार्ग के जरिए शिप रविवार देर शाम नमो घाट पहुंचा, जहां से देर रात पर्यटन विभाग की निगरानी में रामनगर मल्टी-मॉडल टर्मिनल राल्हूपुर में खड़ा किया गया। 50 सीटर वाले इस शिप में राल्हूपुर में सजावट-लाइटिंग आदि का काम पूरा किया जाएगा।