दतिया नगर: भांडेरी फाटक निवासी 53 वर्षीय महिला की मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
कोतवाली थाना अंतर्गत भांडेरी फाटक निवासी एक 53 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने रविवार सुबह 9 बजे मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, भांडेरी फाटक निवासी 53 वर्षीय महिला राजेश्वरी दांगी को कुछ लोग बीते शुक्रवार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहा डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।