ओबरा: तीन दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद चोपन नगर में दर्जनों लोगों को काटने वाले बंदर का किया गया रेस्क्यू
Obra, Sonbhadra | Dec 10, 2024 आदर्श नगर पंचायत चोपन में पिछले कई हफ्तों से एक बंदर का आतंक देखने को मिल रहा था जिसे अब तक 50 से ज्यादा लोगों को काटकर घायल कर दिया था जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान थे वहीं मामले को लेकर नगर पंचायत ने गंभीरता दिखाते हुए तीन दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार की शाम 6:00 बजे बंदर का रिस्क करने में सफलता हासिल कर ली इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।