आनंदपुरी में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में प्रसिद्ध राम कथा वाचक कमलेश भाई शास्त्री ने सनातन धर्म, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण पर प्रभावशाली विचार रखे। उन्होंने जाति-पांति से ऊपर उठकर संगठित होने का आह्वान करते हुए कहा कि सनातन समाज की एकता से ही राष्ट्र सशक्त बनेगा।