यूनाइटेड ग्रुप ने जुगसलाई थाना प्रभारी और ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से 37वां सड़क सुरक्षा अभियान शनिवार को2:00 आयोजित किया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित इस अभियान का उद्देश्य आम जनता को सुरक्षित ड्राइविंग और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना था। अभियान के दौरान रोड सेफ्टी अवेयरनेस ड्राइव,नुक्कड़ नाटक तथा स्कूलों मे सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण दिया गया।