राजस्थान की अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाकर लौटी तेज गेंदबाज आरती बिश्नोई का पैतृक गांव चंदूरवाली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र की एक छोटी सी ढाणी में रहने वाली आरती ने बीसीसीआई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एकदिवसीय प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले का नाम रोशन किया है