बिंदकी: जहानाबाद क्षेत्र में जनपद की सीमा पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति का भव्य स्वागत किया गया
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर तथा फतेहपुर जनपद की सीमा पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति के प्रथम जनपद फतेहपुर आगमन पर सोमवार की दोपहर करीब 12:00 बजे फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर जहानाबाद क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल तथा बिंदकी विधायक जयकुमार जैकी आदि मौजूद रहे।