धरहरा थाना क्षेत्र में होली पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में मंगलवार की संध्या लगभग 6 बजे धरहरा थाना की गश्ती गाड़ी नियमित पेट्रोलिंग पर निकली थी। धरहरा से जसीडीह जाने के दौरान अचानक गश्ती वाहन का आगे का चक्का अपनी धुरी से टूट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होने की स्थिति में आ गया।