जहानाबाद में 30 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में उद्यमी वार्ता का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर शनिवार रात्रि करीब 8 बजे बताया गया कि वार्ता में प्रखंड सहित जिले के इच्छुक उद्यमी अपनी समस्याएं व सुझाव रख सकेंगे। कार्यक्रम में बैंक प्रतिनिधि, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी शामिल होंगे।