मालथोन: मालथौन के मिरगावली गांव में अज्ञात कारणों से 45 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Malthon, Sagar | Dec 8, 2025 थाना क्षेत्र की बरोदिया कला चौकी अंतर्गत मिरगावली ग्राम में अज्ञात कारणों के चलते सुरेश पिता निर्भय अहिरवार 45 वर्ष में घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस में मर्ग कायम कर शव का दोपहर 12 बजे करीब पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया और मामले को जांच में दिया है।