ग्राम पंचायत गोगला व गोराना में जल जीवन मिशन के तहत टंकियों के शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ। झाड़ोल पंचायत समिति के 39 गांवों में 19.64 करोड़ रुपये की लागत से हर घर नल से जल योजना के कार्य होंगे। कार्यक्रम में मंत्री बाबूलाल खराड़ी सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।