कांके: झारखंड विधानसभा परिसर में विश्वविद्यालय विधेयक और अन्य मांगों को लेकर बीजेपी विधायकों का प्रदर्शन
Kanke, Ranchi | Aug 28, 2025 झारखंड विधानसभा परिसर में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बीजेपी विधायकों ने विश्वविद्यालय विधेयक और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बीजेपी विधायकों ने कहा कि विश्वविद्यालय विधेयक का उद्देश्य राज्य विश्वविद्यालयों में नियुक्तियों से राज्यपाल की भूमिका को हटाना है। बीजेपी ने इस बिल को राज्यपाल की भूमिका को कमजोर करने का प्रयास बताया।