आगरा: तेजाब फेंककर युवक की हत्या के मामले में अभियुक्ता सोनम को आगरा न्यायालय ने आजीवन कारावास और ₹40 हजार जुर्माना सुनाया
तेजाब फेंककर युवक की हत्या के मामले में अभियुक्ता सोनम को आगरा न्यायालय ने आजीवन कारावास और 40 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी और साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्ता को दोषी ठहराया गया।ऑपरेशन कनविक्शन के तहत हुई कार्रवाई में अभियोजन,कोर्ट पैरोकार और पुलिस की संयुक्त मेहनत से पीड़ित पक्ष को न्याय मिला और अपराधी को सजा सुनाई है।