बारसोई: आबादपुर में धूमधाम से अखंड हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए
Barsoi, Katihar | May 20, 2025 बारसोई प्रखंड के आबादपुर में मंगलवार को शाम सात बजे बड़े ही धूमधाम के साथ भव्य अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस आयोजन के मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों के अलावा बुद्धिजीवी लोगों ने भी भाग लिया। मुख्य रूप से कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम के साथ आयोजन हुआ।