झांसी–खजुराहो फोरलेन पर आवारा जानवरों के कारण हादसे थम नहीं रहे हैं। आज 17 नवंबर शाम करीब 6:30 बजे महोबा रोड स्थित फोरलेन ओवरब्रिज के पास तेज रफ़्तार बाइक खच्चर से टकरा गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। कोतवाली थाना क्षेत्र के पठापुर निवासी 55 वर्षीय हीरालाल कुशवाहा और 22 वर्षीय सचिन कुशवाहा शहर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।