गोहरगंज: गौहरगंज के बीलखेड़ी गांव में भीषण आग, 15 एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक
रायसेन जिले के गौहरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बीलखेड़ी में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। तेज हवाओं के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 15 एकड़ क्षेत्र में फैली फसल को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में किसानों की मेहनत पलभर में राख हो गई, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।