सासाराम: सासाराम के व्यवहार न्यायालय के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज
Sasaram, Rohtas | Jun 11, 2024 सासाराम के व्यवहार न्यायालय के बाहर खड़ी एक पैशन प्रो बाइक की अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली है। इस मामले में मंगलवार को सासाराम के दलेलगंज निवासी रंजीत कुमार के द्वारा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। वह अपने बाइक को कोर्ट के बाहर लगाकर अपने कार्य से गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चला तो प्राथमिकी दर्ज हुआ।