आगर: ग्राम सुल्तानपुरा में पानी के गड्ढे में डूबने से 15 वर्षीय बालिका की मौत
ग्राम सुल्तानपुरा में घर के बाहर बने पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 15 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। जिला अस्पताल पुलिस चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतिका आशा पिता मुकेश (उम्र 15 वर्ष) है। घटना की सूचना मिलते ही कानड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। बुधवार शाम करीब 4 बजे पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूर्ण