धार: ग्राम तिरला में फोरलेन पर बायपास और फोरलेन क्रॉसिंग में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना-प्रदर्शन
Dhar, Dhar | Dec 27, 2024 धार के ग्राम तिरला में इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर बायपास और फोरलेन क्रॉसिंग में सुधार की मांग को लेकर ग्राम तिरला, खरमपुरा, बोरदा, आहु, बोधवाड़ा, चिलुर तथा चंदवाडा के ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। वही मौके पर पहुंचे तहसीलदार आशीष राठौड़ तथा नेशनल हाइवे के इंजीनियर को ग्रामीणों द्वारा ज्ञापन भी सौपा गया।