अमरोहा: अमरोहा में पत्नी के साथ पति की हैवानियत, शिक्षामित्र ने पत्नी को कमरे में बंद कर पेट्रोल डालकर लगाई आग
Amroha, Amroha | Jul 6, 2025 ढेला नगला गांव निवासी समरेश पाल सिंह की बेटी दीप्ति आर्य उर्फ संजू देवी की शादी करीब 17 साल पहले संभल जिले के भंडा गांव निवासी राजीव कुमार के साथ हुई थी। दीप्ति डिडौली क्षेत्र के शेखूपुर स्थित प्राइमरी स्कूल में शिक्षामित्र थी। पिता समरेश पाल के आरोप के मुताबिक दीप्ति का पति राजीव शराब व जुए का आदी है। वह आए दिन शराब के नशे में दीप्ति के साथ मारपीट करता था।